कुशीनगर : ट्रेन के चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत,शव का नहीं हो सका है शिनाख्त

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर :  पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ रेलवे ढाला के निकट बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची कोतवाली पडरौना की सिधुआ बाजार चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हालांकि मृतक युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सका है । 
घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पडरौना से थावे जाने वाली ट्रेन लगभग 11:00 बजे थावे के तरफ जा रही थी कि पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के सिधुआ रेलवे ढाला के निकट रेलवे ट्रैक से गुजरी ट्रेन के चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई । इस दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हालांकि मृतक युवक का शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सका है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *