[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना-मंसाछापर मार्ग स्थित धोबी घाट पुल के एक हिस्से का एप्रोच शुक्रवार को दस बजे ट्रक के भारी दबाव के बाद भरभराकर गिर गया। गनीमत रहा कि ट्रक आगे बढ़ गया था। एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
पुल के एक हिस्से का एप्रोच टुटकर गिरने के बाद यह मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिसके कारण इस मार्ग से आने जाने वाले सैकड़ों गाँवों के लोंगो के लिए परेशानी बढ़ गई है और राहगीरों को अब ब्लाक मुख्यालय या अन्य जगहों पर जाने के लिए छः किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा।
गौरतलब है कि पडरौना नगर से दो किलोमीटर की दूरी पर जंगल विशुनपुरा व जंगल गायघाट गाँव के बीच पडरौना -मंसाछापर मार्ग पर धोबी घाट पुल स्थिति है।इस मार्ग की करीब पाँच माह से चौङीकरण का कार्य चल रहा है।जिसके लिए गिट्टी लिए भारी भरकम ट्रकों का आना जाना बना रहता है। ट्रकों के दबाव से एक माह पूर्व से ही पुल के उत्तर के हिस्से का एप्रोच क्रेक हो गया था।लेकिन जिम्मेदार उसपर ध्यान देना उचित नही समझे।जिसका नतीजा शुक्रवार को करीब दस बजे गिट्टी गिराकर वापस लौटते समय ट्रक के पार होते ही एप्रोच भरभराकर गिर गया। संयोग कुछ अच्छा था कि बङा हादसा होने से बच गया ।यह खबर सुनते ही इस मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों के साथ ही क्षेत्र के लोंगो की भीङ जूट गई थी। जिसके बाद बाद से यह व्यस्त मुख्य मार्ग पुरी तरह से बंद कर दिया गया है।
इस मार्ग से सैकड़ों गाँवों के लोंगो को बराबर आना-जाना लगा रहता है।इसके साथ ही इस मार्ग से ब्लाक मुख्यालय विशुनपुरा, सीएचसी, बैंक, बाल विकास परियोजना विभाग तथा स्कूल कालेज के शिक्षक कर्मचारियों अधिकारियों को जाना आना रहता है। पुल के एप्रोच टुट जाने से जिलामुख्यालय, पडरौना आदि जगहों पर जरूरी काम से जाने आने के लिए आम लोगोंं के साथ ही अधिकारी कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है । अब लोगोंं को पडरौना या मंसाछापर-बलकुङिया जाने के लिए छः किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा ।
Leave a Reply