कुशीनगर : जोकवा बाजार के पास हुए हादसे में पडरौना के बहादुरगंज निवासी दो युवकों की मौत

[object Promise]
कुशीनगर । जिले के जोकवा बाजार के पास हुए एक हादसे में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहादुरगंज के दो युवकों की मौत हो गई है। ये दोनों ट्रैक्टर-ट्राली पर गन्ना लादकर बिहार के सासाराम चीनी मिल जा रहे थे कि फोरलेन पर कसया-फाजिलनगर के बीच जोकवा बाजार के पास ट्रक की ठोकर से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। दोनों गाड़ी के नीचे दब गए, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी राधेश्याम यादव गुरुवार की रात करीब दस बजे अपने ट्रैक्टर-ट्राली पर गन्ना लादकर बिहार के सासाराम चीनी मिल के लिए चला। दूरी अधिक होने के कारण उसने अपने साथ गांव के ही एक अन्य युवक रामप्रवेश चौरसिया को चलने को राजी कर लिया। दोनों करीब 1.30बजे रात जोकवा बाजार के पास पहुंचे ही थे कि एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में जोरदार ठोकर मार दी।
इस हादसे में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई और दोनों उसके नीचे दब गए। मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने शवों की तलाशी में मिले कागजात के आधार पर फोन से दोनों के परिवारीजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। हादसे की जानकारी होते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *