कुशीनगर : जिला अस्पताल से बाइक चोरी के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े चोर को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। जनपद में हो रही बाइक चोरी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान कोतवाली पडरौना थाने की पुलिस ने एक शातिर चोर के साथ एक चोरी की बाइक बरामद करने का दावा किया है। जिनके कब्जे से चोरी की एक बाइक मिली हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। अपर कप्तान गौरव वसवाल सीओ नितेशप्रताप सिंह के निर्देशन में बाइक चोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गत दिनों जिला मुख्यालय रविनगर से चोरी की गई एक अदद बाइक  up-57J-7822 के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पडरौना कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर बाइक चोर रोशन पुत्र चंद्रभान पुत्र निवासी लालीपार कोतवाली पडरौना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
गौरतलब हो कि गत दिनों जिला अस्पताल से बाइक लेकर भाग रहा रोशन प्रसाद नाम का एक युवक को वहां मौजूद लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया था,और उसे रविंद्र पुलिस चौकी को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में वाहन स्वामी ने चोर के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को सौंप कार्रवाई की मांग की थी,पुलिस समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा नहीं पंजीकृत कर सकी थी। और युवक लॉकअप में बंद पूछताछ कर रही थी कि अगले दिन पढ़ना कोतवाली के पुलिस ने उक्त चोर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *