कुशीनगर : जाने क्यों राज्यमंत्री एवं सपा नेता राधेश्याम सिंह के भाई घनश्याम सिंह ने की खुद को गोली मार की आत्महत्या

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पूर्व राज्यमंत्री एवं सपा नेता राधेश्याम सिंह के भाई 55 वर्षीय घनश्याम सिंह ने शनिवार को बंद कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अकेले थे। सुबह नौ बजे तक उनका कमरा न खुलने पर नौकर ने इसकी सूचना उनके बेटे को दी। दोपहर लगभग 12 बजे उनका बेटा घर आया। वह जब नौकर की मदद से कमरे का फाटक तोड़ अंदर पहुंचा तो खून से लथपथ उनका शव बेड पर पड़ा था।
पूर्व राज्यमंत्री के भाई व पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनश्याम सिंह अपने पैतृक गाव कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव में रहते थे। उनकी पत्‍‌नी 52 वर्षीय मंजू सिंह एक सप्ताह पूर्व बेटी के यहा नोएडा गईं थीं। बेटा 30 वर्षीय भरथ सिंह गोरखपुर गया था। सुबह नौ बजे दूध लेकर नौकर जब घर पहुंचा तो घनश्याम सिंह के कमरे का फाटक अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने इसकी सूचना भरथ को दी। भरथ दोपहर में घर पहुंचा। नौकर की मदद से फाटक तोड़ दोनों अंदर गए तो घनश्याम सिंह का शव बेड पर पड़ा था। उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी मौके पर मिली। कुछ ही देर में आत्महत्या की खबर आम हो गई। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, पुलिस जाच-पड़ताल कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *