[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जल निकासी की समस्या से परेशान सुखपुरा गांव के मोहनपट्टी टोला के ग्रामीणों ने रविवार को पडरौना दुदही मार्ग मेन सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगो ने मोहनपट्टी गांव के पास सड़क जाम कर दिया।
लोग सड़क पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करने लगे। सुबह लगभग 8,बजे से किया गया जाम1, घंटे बाद कोतवाली पडरौना पुलिस द्वारा जेसीबी लगवाकर गांव में पानी निकलवाने के साथ वार्ता के बाद समाप्त हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की ओर से पुलिसबल व महिला पुलिस के जवानों के साथ महिला आरक्षियों को तैनात किया गया था। मोहनपट्टी के मोहल्लेवासियों का कहना था कि टोले में लगभग 150 परिवार जलजमाव से प्रभावित हैं।
गांव के मुख्य मार्ग से जाने वाले सड़क पर पानी लगा जाता था । सांप-बिच्छु के डर के अलावा महामारी फैलने की संभावना उत्पन्न हो जाति है। जल जमाव की समस्या से निजात के लिए जिला प्रशासन को बार-बार अनुरोध करने के बाद भी कोई पहल नही की जा रही थी। उनलोगो का कहना था कि लगभग 15 दिन पूर्व भी ग्राम प्रधान के अलावा जिला प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर जल निकासी की मांग किया गया था।
जिला प्रशासन की ओर से कोई सार्थक पहल नही होता देख रविवार को पडरौना दुदही मार्ग मेन सड़क पर लोग जाम के लिए विवश हो गए। मोहल्लेवासियों ने कहा कि समस्या का स्थायी निदान अथवा आश्वासन का अनुपालन नही हुआ तो वे लोग एक बार फिर जाम के लिए विवश होंगे। जाम की वजह से सड़क के दोनो ओर गाड़ियों का लंबा काफिला खड़ा हो गया था ।
Leave a Reply