कुशीनगर : चर्चित गांव बसहियां में पूर्व के निर्माण कार्य में किए गए घोटाले की शिकायत पर गोरखपुर की 10 सदस्य टीम ने किया जांच

पडरौना,कुशीनगर। पडरौना विकास खंड के ग्राम बसहिया बनवीरपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र के द्वारा पोखरा,इंटरलॉकिंग,नाला,आरसीसी रोड के निर्माण कराने के मामले में बिना कार्य कराए ही भारी पैमाने पर किए गए लूट खसोट के शिकायत पर गत दिन उक्त गांव में अपर कमिश्नर रितुभान मिश्रा के नेतृत्व में 10 सदस्य टीम गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया | इस दौरान अधिकारियों द्वारा गांव के ही लियाकत पुत्र रोजादिन के शिकायत के संबंध में जांच की गई। बताया जाता है कि जांच में पूर्व प्रधान के पुत्र द्वारा कराए गए निर्माण कार्य में बिना कार्य कराए ही भुगतान कर लिया गया है,जिसमें पोखरा,नाला,आरसीसी रोड,इंटरलॉकिंग कार्य शामिल हैं |
गौरतलब हो कि गत वर्ष पूर्व बसहिया बनवीरपुर गांव निवासी लियाकत पुत्र रोजदिन ने आला अधिकारियों से शिकायत की थी कि,पूर्व प्रधान के पुत्र वाजिद अली के द्वारा पेंशन घोटाला,आवास घोटाला,सहित भारी पैमाने पर लूट खसोट किया गया था। अधिकारियों द्वारा इस संबंध में जांच की गई। जांच में सत्यता पाए जाने पर इन के विरुद्ध 419, 420, 467, 468 ,471 ,409 ,सहित अन्य धराओं में इनके विरूद्व कई दर्जन मुकदमा पुलिस ने पंजीकृत किया था।
न्यायालय के आदेश पर गत वर्ष पडरौना कोतवाली थाने की पुलिस प्रधान पुत्र को इनके घर से गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया था।
हालांकि प्रधान पुत्र कुछ माह जेल काटने के बाद पुनः अब घर पर है,उधर इससे इतर उक्त गांव में नाला,आरसीसी रोड,पोखरा,इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कराए जाने के मामले में पूर्व प्रधान पुत्र के कार्यकाल में बिना कार्य कराए ही उक्त संबंध में भुगतान करने के मामले में किए गए लूट के शिकायत पर एक बार पुनः गोरखपुर के अपर कमिश्नर के साथ बसहिया पहुंच गांव में पहुंची 10 सदस्य टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया है |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *