रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के खड्डा विकास खंड के ग्राम कटाई भरपुरवा टोला गुर्जहवा में शुक्रवार को अपने ही खेत में धान की रोपनी कराने के बाद साइकिल पर पंपसेट बांध घर लौट रहे युवक की रास्ते में अनियंत्रित होकर ढलान के बीच गिरे साइकिल सवार घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खड्डा विकासखंड के ग्राम कटाई भरपुरवा टोला गुर्जहवा निवासी 15 वर्षीय किशोर सुरेंद्र पुत्र ज्वाहर कुशवाहा अपने ही खेत में रोपनी कराकर साइकिल में पंपिंग सेट बांधकर घर लौट रहा था कि रास्ते में अचानक ढलान के तरफ अनियंत्रित होकर गिरी साइकिल में बंधे पंप सेट में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान अगल-बगल के खेतों में काम कर रहे राहगीर,बच्चों व लोगों की आवाज सुनकर जुटे ग्रामीणों ने सुरेंद्र के घर वालों को घायल होने की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे युवक के परिजनों ने आनन-फानन में घायल किशोर को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने युवक की चिकित्सा उपचार करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई,युवक की मौत को लेकर घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि मृतक सुरेन्द्र दो भाइयों में बड़ा होने के साथ साथ होनहार लड़का था,जबकि दूसरी ओर हाल ही में स्कूल में अपना नामांकन कराने के बाद कॉपी किताब भी खरीदकर बाजार से लाया हुआ था। उधर सुरेन्द्र की मौत से जहां पूरा गांव गम के माहौल में है,वहीं युवक के परिजन व रिश्तेदारों ने युवक का पोस्टमार्टम न कराकर देर शाम को उसकी अंतिम संस्कार कर दिए है ।
Leave a Reply