कुशीनगर : खिरकियां स्थान में नवरात्र के अतिंम दिन बजती रही घंटिया

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : गुरुवार को शारदीय नवरात्र की अंतिम बेला हुई तो भक्ता का उत्साह परवान पर चढ़ा । अंतिम दिन नवमी गुरुवार को घर-घर हवन पुजन के साथ ही विधि विधान पूर्वक पूजन हुआ। मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा था । सुबह से देर रात्रि तक मंदिर की घंटियां बजती रही तो अगरबत्ती, कपूर जलते रहे। मां के दर पर कुशीनगर के डीएम डा. अनील कुमार सिंह एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने माथा टेक अपनी मुरादें पूरी करने की गुहार लगाई। जगह-जगह हो रहे हवन पुजन को लेकर धार्मिक माहौल देखने लायक था।
नगर के समीप स्थित खिरकिया की भगवती देवी दुर्गा के मंदिर की शोभा देखने लायक थी। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पटा पड़ा था। मंदिर में बज रही घंटिया दूर से ही कानों तक गूंज रही थी तो कपूर,अगूरबंती की भीनी खूशबू श्रद्धा को बढ़ा रही थी। मंदिर में माथा टेकने,आरती करने,टीका लगाने,परिक्रमा करने का सुबह से ही शुरू हुआ दौर देर रात्रि तक चलता रहा।

मंदिर में माता,पिता के साथ पहुंचे बच्चों का उत्साह इनकी खुशियों को परवान चढ़ रहा था। एक सप्ताह से ही मंदिर परिसर में सजी दुकानों से मेले जैसा माहौल हर आने वाले को खुशियां दे रहा था। ऐसा ही माहौल पडरौना नगर स्थित बुढि़या माई मंदिर में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा तो सांय महिलाओं व कन्याओं की भीड़ देर रात्रि तक दर्शन को पहुंचती रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *