कुशीनगर क्राइम मीटिंग में एसपी ने अपनाया कड़ा तेवर,बोले लापरवाही बरदाश्त नहीं

[object Promise]
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव नारायण मिश्र द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश। पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी कर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश गये। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर राजीव नारायण मिश्र द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित सभाकक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर जनपद की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी। गोष्ठी का प्रारम्भ जनपद के विभिन्न थानों से आये पुलिस कर्मियों के सैनिक सम्मेलन से किया गया।
जिसमें कर्मचारीगण द्वारा पूर्व में बतायी गयी समस्याओं के निराकरण की जानकारी ली गयी तथा सम्मेलन के दौरान कतिपय कर्मियों द्वारा समस्याए बताई गयी,जिसमें त्वरित कार्यवाही करते हुये निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की गयी / आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देश भी दिये गये।अपराध गोष्ठी में लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत निम्न बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मतदान केन्द्र व मतदेय स्थल का भ्रमण एंव कार्यवाही की जाय। असमाजिक तत्वों का चिन्हांकन एंव प्रभावि निरोधात्मक कार्यवाही की जाय। सी.पी.एम.एफ. व अन्य पुलिस बल के अवस्थान स्थल पर मूलभुत सुविधा के संबन्ध में। अवैध शराब के निष्कर्षण एंव विक्रय पर प्रभावि रोक लगायी जाय। अवैध शस्त्रों के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही की जया। आचार संहिता लागु होने के 24 घंण्टे के अंन्दर होल्डिंग आदि नियमानुसार हटाया जाना।अनवर्क आउट अभियोगों को वर्क आउट किया जाये।
गौ तस्करी / गौकसी के अपराधों पर जीरो टालरेन्स रखते हुए पर्णतया प्रतिबन्धित रखे। अवैध शराब निष्कर्षण/ बिक्री,मादक पदार्थों की बिक्री, अवैध बालू खनन,मिटटी खनन करने वालो का चिन्हांकन कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया जाय । हत्या,बलात्कार,लूट, डकैती,चोरी के अपराधो पर पुर्णतया अंकुश लगाने व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। टॉप टेन /टॉप फाइप में चिन्हित अपराधियों व 5 वर्षीय अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही किया जाये।
थानों मे पड़े मालों का निस्तारण किया जाय। लावारिस, आलावावा,केस प्रापर्टी,आरटीओ द्वारा दाखिल वाहनों का नियमानुसार निस्तारण किया जाये । विवेचनाओं के निस्तारण, पुराने मालों के निस्तारण,जनता द्वारा दिये गये शिकायती प्रर्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये गये। शहर व ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने व साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही, वांछित / वारंटियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी किये जाने व निरोधात्मक कार्यवाही में गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम व रासुका के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने आदि बिन्दुओं पर निर्देश दिया गया । पुरस्कार घोषित अपराधियों के बारे में समीक्षा कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए कड़े निर्देश दिये गये। उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक उत्तरी,समस्त क्षेत्राधिकारी,प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक प्रज्ञानशाखा,निरीक्षक रेडियोशाखा,समस्त प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष,आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक,प्रधान लिपिक, प्रभारी आंकिक शाखा,प्रभारी मीडिया सेल,प्रभारी डीसीआरबी शाखा, प्रभारी विशेष जॉच प्रकोष्ठ,प्रभारी विशेष शिकायत प्रकोष्ठ, प्रभारी डायल-100, प्रभारी यातायात, रीडर व पीआरओ पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *