[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर में सोमवार को एक लड़ाकू विमान गिर गया। विमान के गिरने से उसमें आग लग गई और देखते ही देखते विमान खाक में बदल गया। जिलाधिकारी डॉ० अनिल कुमार सिंह ने यहां बताया कुशीनगर जिले के हेतिमपुर में भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था।बताया जा रहा है विंग कमांडर कटूच ने जान हथेली रखकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने आकाश में आग की लपटों में घिरे जगुआर को हेतिमपुर पुल के ऊपर उड़ते देखा तो घबड़ा गए। करीब आधा किलोमीटर दूर से उन्हें विमान दिखाई दे रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान तेजी से छोटी गंडक नदी की ओर बढ़ रहा था। पॉयलट की कोशिश शायद विमान को छोटी गंडक नदी में गिराने की थी। लेकिन इसके पहले ही खतरा जब जानलेवा होता नज़र आया तो विमान को आटो मोड में डालकर वह पैराशूट से कूद गए। हेतिमपुर सदर से करीब सौ मीटर आगे कस्बे और नदी के बीच स्थित एक खेत में विमान गिर गया।
विमान जिस जगह पर गिरा उसके तीन सौ मीटर के दायरे में ही आबादी है। विमान से उठती आग की लपटों और धुएं को देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। वे भागकर विमान गिरने की जगह पर पहुंचे। थोड़ी ही देर में जिलाधिकारी, एसएसपी सहित जिले के सभी बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए। वायुसेना केंद्र गोरखपुर से एक हेलीकाप्टर से राहत दल भी मौके पर पहुंच गया।
Leave a Reply