कुशीनगर : पडरौना शहर में कठकुइयां मोड़ पर टैक्सी स्टैंड के पास स्थित पुलिया के नीचे अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गयी। बदबू होने पर पुलिया के नीचे लाश होने की जानकारी लोगों को हुई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कठकुइयां मोड़ स्थित टैक्सी स्टैंड पर हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है। इसके अलावा बगल में ही स्टेट बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम का कार्यालय होने से भी यहां लोगों की अत्यधिक भीड़ रहती है। मंगलवार को टैक्सी स्टैंड पर ही पुलिया के पास कुछ वाहन चालक बैठे हुए थे। उन्हें पुलिया के नीचे से बदबू महसूस हुआ।
वाहन चालकों ने जब पुलिया के नीचे देखे तो युवक की लाश पड़ी हुई थी। वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने लाश की पहचान कराने का प्रयास किया, मगर कामयाबी नहीं मिल सकी। दूसरी ओर भीड़ भाड़ वाले जगह पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिया के नीचे कई दिनों से पड़े होने से लाश क्षत-विक्षत हो गई थी।
Leave a Reply