कुशीनगर के पडरौना में भव्य रूप से निकाली बुढ़िया माई की शोभायात्रा,भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। चैत्र नवरात्र के अवसर पर शनिवार को दोपहर बाद पडरौना नगर में बुढ़िया माई की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बुढ़िया माई की झांकी,मूर्ति और पताका के साथ निकली यह शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस आयोजन में शहर के तमाम गणमान्य लोग शामिल हुए।
नगर के बेलवा चुुंगी चौराहा स्थित काली मंदिर परिसर से हर साल चैत्र नवरात्र में रामनवमी से एक दिन पहले बुढ़िया माई की शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी शनिवार को यह परंपरागत आयोजन हुआ। इसके लिए दोपहर से ही श्रद्घालु बेलवा चुंगी चौराहे पर जुटने लगे थे। भारी उत्साह के साथ निकली यह शोभा यात्रा शहर के कन्हैया टाकिज, तिलक चौक होते हुए गुदरी बाजार स्थित बुढ़िया माई मंदिर परिसर में पहुंची। इस शोभा यात्रा के मार्ग को श्रद्घालुओं ने सफाई करने के बाद पानी से धो दिया था।
जिस रास्ते शोभा यात्रा गुजरी,उस पर खड़ी महिलाओं ने पूजा की। इस दौरान जयकारा व देवी गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया था। इस शोभा यात्रा में नगर पालिका पुर्व अध्यक्ष शिवकुमारी देवी,प्रेम जायसवाल,कृष्णा जायसवाल,धर्म केशरी, मनोज जायसवाल,मनीष जायसवाल, विनय जायसवाल,इंद्रजीत, मनोज चौरसिया सहित नगर के तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *