कुशीनगर के पडरौना में बिजली बहाल करने में लग सकते है 36 अभी घंटे

कुशीनगर के पडरौना में बिजली बहाल करने में लग सकते है 36 अभी घंटे
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर समेत आसपास में बिजली को लेकर जहा राजनीत तेज हो गई है,वही पूरे नगर में बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में आज शुक्रवार को प्रात:8 बजे से 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर पडरौना नगर के कठकुईयाँ रोड पर स्थित हाइडिल के सामने सड़क पर क्रेन के अभाव में ट्रक पर लदा ट्रांसफार्मर दुर्व्यवस्था का मुंह देख रहा है।
बताया जा रहा है कि लोडिंग/अनलोडिंग का जिम्मेदार ठेकेदार ट्रांसफार्मर छोड़कर फरार हो गए हैं। विद्युत विभाग क्रेन की कोई व्यवस्था नही कर पा रहा है।इस दौरान मौके पर पहुंचे चीफ़ इन्जीनियर व अधिक्षण अभियंता से वार्ता कर स्थिति सुधार पर चर्चा करते हुए।मौसम के मिजाज़ को देखते हुए अभी अगले 36 घंटों तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना नही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *