कुशीनगर के पटेहरवा थाने में सिपाही से शादी करने पर अड़ी युवती,अब परिजनों की सहमति पर टिकी शादी की रस्म

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के पटहेरवा थाने में एक युवती बुधवार की देर शाम तक वहां तैनात सिपाही से शादी के लिए जिद पर अड़ी रही। पुलिसकर्मियों समेत तमाम लोगों ने उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती के तर्क व सवालों ने लोगों की बोलती बंद कर दी। बाद में युवती को यह आश्वासन देकर घर भेज दिया गया कि सिपाही अपने परिजनों की सहमति लेने के बाद उससे शादी करेगा।
बीते बुधवार को पटहेरवा थाने में तैनात एक सिपाही से शादी करने की जिद पर युवती थाना परिसर में बैठ गई। दिन भर चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच कई बार पुलिसकर्मी व कुछ गणमान्य लोग युवती को मनाते नजर आए, लेकिन युवती के एक-एक सवालों व तर्को के बाद लोगों की बोलती बंद हो गई।
लोगों में चर्चा है कि सिपाही को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने हर संभव प्रयास किया। युवती को यह आश्वासन देकर थाने से घर भेजा गया कि सिपाही अपने परिजनों की सहमति लेने के बाद उससे शादी कर लेगा। इसकी चर्चा गुरुवार को भी पूरे दिन क्षेत्र के चौक-चौराहों पर लोग करते दिखे। इस संबंध में एसओ पटहेरवा हरेंद्र मिश्र ने कहा कि युवती अपने परिजनों के साथ घर चली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *