पडरौना,कुशीनगर : भारत सरकार के पूर्वी राज्य मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया था इस सिलसिले में 24 घंटे के अंदर 1000 लोगों ने विभिन्न प्रांतों में मदद की गुहार लगाई है, इसमें सबसे अधिक मामले कुशीनगर जनपद के ब्लॉक विशुनपुरा खड्डा पडरौना,नेबुआ नौरंगिया, रामकोला,कसया के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं । हालांकि अब तक तमिलनाडु कर्नाटक,उत्तराखंड,हरियाणा, दिल्ली,मुंबई,राजस्थान,गौतम बुद्ध नगर,बनारस में फसे 100 परिवारों को जरूरी सामग्री राशन एवं व्यवस्था कर उनको राहत पहुंचाई गई है ।
जबकि महाराष्ट्र और पुणे में भी कुछ लोगों के मदद के प्रयास किए जा रहे हैं, इतना ही नहीं पंजाब में भी कुछ लोगों की मदद किए जा रहा है। यह मदद भारत सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री और आरपीएन सिंह अपने संसाधनों से अन्य प्रदेशों के लोगों को अपने सुविधाओं के अनुसार उन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं शेष अन्य लोगों के लिए प्रयास जारी हैं और जिन लोगों की शिकायत टोल फ्री नंबर पर किए जा रहे हैं उन तक हर संभव मदद और जरूरी सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जो पडरौना शहर से जुड़े शमशेर मल मीडिया प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी कुशीनगर बखूबी इसका निर्माण कर रहे हैं ।
Leave a Reply