उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के दुदही स्टेशन के निकट 26 अप्रैल को हुए स्कूली बैन से ट्रेन के टक्कर के दौरान हुई 13 बच्चों की मौत के बाद से ही जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चल रहे स्कूली बैन के जांच अभियान के तहत आज पडरौना नगर के सुभाष चौक पर भी सीओ सदर नितिश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया |
इस दौरान विभिन्न स्कूली बैंन के चालकों के बारे में यहां की कोतवाली पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन संबंधित कागजात के बारे में जानकारी ली गई |
इस जांच अभियान से स्कूल के बैंन चालकों में हड़कंप मचा रहा | हालांकि सीओ सदर नितिश प्रताप ने खुद इसकी कमान संभाली हुई थी जिसमें कई स्कूल वाहन बिना कागजात व चालक बिना ड्राइवर लाइसेंस के पाए गए | इस अभियान में कोतवाल पडरौना बिजय राज सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश कुमार, एसआई राकेश कुमार यादव, इंचार्ज सिधुआ चौकी सजनू यादव, मिश्रौली चौकी प्रभारी रामचंद्र यादव के आलावे अन्य कास्टेबल मौदूद रहे |
Leave a Reply