कुशीनगर के चर्चित बसहिया गांव में सीओ की अगुवाई में हुई छापेमारी में प्रतिबंधित पशुओं के मिले आधा दर्जन बछड़े

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर : पडरौना कोतवाली क्षेत्र में पशु मांस के धंधे को लेकर चर्चित गांव बसहिया में सीओ पडरौना नितिश प्रताप सिंह के नेतृत्व में शनिवार के दिन सुबह छापेमारी हुई। छापेमारी में आधा दर्जन प्रतिबंधित पशु के अलावा अन्य दो भैंस के बछड़े मिले हैं, जिन्हें सिधुआ बाजार पुलिस चौकी पर लाने के बाद पुलिस इन सभी पशुओं को गौशाला में सुपुर्दगी करने के लिए भेजा जा रहा है। वहीं प्रतिबंधित पशुओं के साथ तीन कारोबारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

सीओ सदर नितिश प्रताप सिंह के नेतृत्व में शनिवार की सुबह करीब 4 थानों की पुलिस ने गांव में छापेमारी शुरू की। हालांकि इस छापेमारी के पहले भी इस चर्चित गांव में सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई बार बड़े पैमाने पर छापेमारी हुई है। एसे में एक बार के दौरान हुई छापेमारी में तो कारोबारियों ने पुलिस टीम पर पथराव भी कर दिया था। इसके बाद हुई कार्रवाई के बावजूद इस गांव में पशु मांस का धंधा होने की शिकायतें मिल रहीं थी। सूत्रों की मानें तो अवैध मांस कारोबार होने लेकर मिली शिकायत के बाद कोतवाली पडरौना के पुलिस ने शनिवार को सुबह 5 बजे छापेमारी की। बताया जाता है कि वर्तमान में चल रहे बुडन बाबा शाह पीर के मजार पर लगने वाले मेले में बसहिया गांव से अवैध मांस को खपत करने के लिए प्रतिबंधित पशुओं को काटने के लिए गांव में छुपाया गया था | छापामारी में कोतवाली पडरौना के प्रभारी निरीक्षक बिजयराज सिंह कुबेरस्थान थानाध्यक्ष के आलावा तुर्कपट्टी, बिशनपुरा,सहित कोतवाली के सिधुआ चौकी इंचार्ज सुनील सिंह, मिश्रौली रामचंद्र सिंह यादव व कस्बा इंचार्ज यसवन्त सिंह, बिबेकानन्द यादव आदि पुलिसकर्मी शामिल थे |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *