कुशीनगर के खिरकिया में एवरग्रीन एलीमेन्ट्री एकेडमी के बच्चों की प्रस्तुति से अतिथियों का मोहा मन

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर से सटे खिरकिया बाजार के निकट पेट्रोल पंप के सामने शनिवार की देर शाम आयोजित रही  Evergreen Elementry Academy  के शुभारंभ के दौरान वार्षिकोत्सव समारोह बड़ी ही भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के मूर्ति की विशेष पूजा अर्चना के पश्चात किया गया। समारोह में विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया गया।

नन्हे मुन्हे बच्चो द्वारा प्रस्तुत गीत,नृत्य व नाटक ने उपस्थित लोगों तालियां बजाने पर विवश कर दिया। खिरकिया बाजार के ही अगल बगल से जुड़े बच्चों की पुलवामा में हुए आतंकी हमला को लेकर बच्चों के समूह ने शानदार प्रस्तुत कर देशवासियों को संदेश दी,इसके अलावा योग से कैसे निरोग रहे बच्चों ने अपने नृत्य के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि यहां की पूर्व नगरपालिका पडरौना की अध्यक्ष शिव कुमारी देवी ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया व शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों के महत्व को उजागर किया।

स्कूल प्राचार्य सुरज गुप्ता ने विद्यालय की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंधक गौरी शंकर गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा की एवं उपस्थित अभिभावकों एवं जनसमूह के प्रिय आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि की वरिष्ठ समाजसेवी दीप चंन्द अग्रवाल,बिहार प्रखंड के प्रमुख मंन्नू सिंह चंदेल,वरिष्ठ पत्रकार पत्रकार ओम प्रकाश द्विवेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव ग्राम प्रधान,खिरकिया बृज मोहन,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अरुण कुमार गौतम,सभासद जितेन्द्र जायसवाल रवि पांडे, आलोक पाठक सहित अभिभावक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *