कुशीनगर : कांग्रेसियों ने गांव में डाला डेरा, अपने पक्ष में मतों करे जाने की तैयारी शुरू

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर । लोकसभा क्षेत्र 65 कुशीनगर चुनावी महासमर में कांग्रेसी युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।अपने प्रत्याशी की पंजे को मजबूत करने के लिए अलग-अलग टोलियों में होकर गांवो में जनसंपर्क करना शुरू कर दिये हैं।बीते रविवार से शुरू हुई जनसंपर्क अभियान के माध्यम से गांव की जन पंचायत में जनता को पार्टी की नीति और सिद्धांतों के बारे में अवगत कराने और रिझाने की कोशिश किया जा रहा है।
इसी क्रम में कुशीनगर कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर रतंजीत प्रताप नारायण सिंह के कुशल निर्देश में कांग्रेसी युवा कार्यकर्ताओं व पूर्व कांग्रेस विधान सभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल,सोसल मीडिया जिला कोऑर्डिनेटर अखलाक खान की टीम रविवार को गांव में पहुच गई।दरवाजे-दरवाजे दस्तक देकर वोटरों को लुभानेवाली कांग्रेस की दूरगामी नीतियों विचारों के माध्यम से 2019 के चुनावी मुद्दा को मतदाताओं के समक्ष पेश कर रहे है।बीते रविवार को विधानसभा पडरौना के ग्राम सभा हिरनहीँ,मोजहिदा खास,पटहेरिया,अरनहवां और माघीकोथिलवा में जनसंपर्क कर लोगों से अपने प्रत्याशी आरपीएन सिंह को जिताने का अपील किये।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *