कुशीनगर : कही प्रेम प्रसंग के चलते तो नही चलाई थी हमलावरों ने शिक्षक नित्यानंद तिवारी पर गोली ?

[object Promise]
कुशीनगर। जनपद पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के समीप एक संविदा शिक्षक को बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर गत दिनों गोली मार मौत के घाट उतारने का प्रयास किया.घायलावस्था में लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने हालत को नाजुक बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था,शिक्षक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने उनके सहयोगी मारकन्डेय सिंह की तहरीर पर भारतीय दंड विधान की धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए अगली कार्यवाही में जुटी हुई है।
लेकिन सवाल यह उठता है कि घटना के 3 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. इस घटना के बाद शिक्षक के परिजन सहमे हुए हैं. सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि कहीं आशनाई के चक्कर में तो इस तरह की वारदात को हमलावरों ने अंजाम तो नहीं दिया.लेकिन अब देखना है कि पुलिस इस गुत्थी को कब तक सुलझा पाती है .
मिली जानकारी के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव मनिया निवासी नित्यानंद तिवारी पडरौना नगर के यूएनपीजी कॉलेज में मानदेय पर शिक्षक के रूप में तैनात है शनिवार को उनके नंबर पर एक अनजान का फोन आया फोन करने वाला अपना परिचय उनका शिष्य बताते हुए उन्हें बार-बार कठ कुईया बुला रहा था .उसके मुताबिक उनसे उसके पापा मिलना चाहते हैं. बताया जाता है कि घटना के समय शिक्षक अपने परिचित मारकन्डेय सिंह थाना नेबुआ नौरंगिया के साथ बाइक से फोन करने वाले के पिता से मिलने ही जा रहे थे कि दोनों पडरौना तमकुही रोड़ पर ग्राम सेमरिया के निकट पहुंचे थे कि बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर नित्यानंद के को गोली मार दी और फरार हो गए।
वहां मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया .सलाल यह है कि शिक्षक को फोन कर किसने बुलाया था और इस तरह की घटना को अंजाम दिये.इस गुत्थी को सुलझाने में पुलिस जुटी रही. जानकार बता रहे हैं कि फोन करने वाले का नंबर ट्रेस कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है जबकि वह अपना ठिकाना तेजी से बदल रहा है. उधर गोली से घायल शिक्षक का इलाज लखनऊ में चल रहा है. वहीं इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की अटकलें भी लगाई जा रही है.।
इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल मिथिलेश राय में बताया कि अभी कोई कुल्लू हाथ नहीं लगा है. गहनता से छानबीन की जा रही है जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अभी कुछ कहना ठीक नहीं है.जल्द सच्चाई सामने आ जायेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *