कुशीनगर : कमरे में तीन लाश मिलने से इलाके में दहशत

[object Promise]
कुशीनगर। जनपद के कप्तान गंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत पचार में टीनशेड से बने मकान में तीन लाश मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ शव को कब्जे में लिया। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसमें कीड़े पड़ने के साथ उसमें से दुर्गंध आ रही थी। इस तीसरे हत्याकांड में प्रेम प्रसंग और कच्ची शराब के तार जुड़ने की चर्चाओ से बाजार गर्म रहा। पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में पहुची पुलिस ने जल्द मामले का पर्दाफाश करने का दावा किया।
 कप्तानगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत पचार निवासी स्वर्गीय वीर बहादुर की 40 वर्षीय पत्नी रंभा उसके 12 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र, उसकी 60 वर्षीय माता खेदना पत्नी हरी निवासी खभराभार का शव टीनशेड के बने मकान में रखे गए एक चौकी पर मिला। मकान से आ रही तेज दुर्गध के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुची पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़ कर शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेजा।शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि इनके मरे कई दिन हो चुके थे। शव में कीड़े पर गए थे। मृतक रंभा के पति वीर बहादुर की भी हत्या चार वर्ष पूर्व होली के दिन कर दिया गया था।
जिसके आरोप में मृतक के दोनों सगे भाई दरोगा साहनी और मनोहर साहनी डेढ़ वर्ष पूर्व जेल से जमानत पर रिहा हो कर घर आये थे। 12 मार्च को मनोहर साहनी की लड़की की शादी थी। इस बात की चर्चाएं जोरो पर है कि शादी के ही दिन इस घटना को अंजाम दिया गया है।शादी के दूसरे दिन मनोहर के कमाने  बाहर चले जाने और दरोगा के तड़के सुवह घटना वाले मकान का टीनशेड तोड़ चावल चोरी कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद मकान से आ रही तेज दुर्गध की सूचना लोगो ने मुकामी पुलिस को दिया। पुलिस ने मौके पर पहुच शव को कब्जे में किया। मौके पर पहुचे पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर जोन जय नारायण सिंह पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक गौरव वंशवाल घटना स्थल का तहकीकात किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *