[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : कप्तानगंज-थावे-छपरा रेलमार्ग का विद्युतीकरण कार्य तेजी से हो रहा है। कुशीनगर के कप्तानगंज से बिहार के जलालपुर रेलवे स्टेशन तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। शनिवार को कठकुइयां से जलालपुर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन को दौड़ाया गया। विभागीय स्टाफ के साथ सीआरएस (रेल संरक्षा आयुक्त) ने इलेक्ट्रिक ट्रेन की सवारी की। इससे पहले 17 मार्च को भी कप्तानगंज से कठकुइयां तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर निरीक्षण किया गया था।
कप्तानगंज-थावे-छपरा रेल मार्ग का विद्युतीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारी रात-दिन एक किए हुए हैं। कप्तानगंज से जलालपुर रेलवे स्टेशन पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। शनिवार को कठकुइयां से जलालपुर रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर जांच की गई। इस दौरान रेलवे संरक्षा आयुक्त (वाराणसी) मु. लतीफ अंसारी ने डीआरएम एसके झा के साथ इलेक्ट्रिक ट्रेन की बोगी में सवार होकर कठकुइयां से जलालपुर तक हुए विद्युतीकरण के कार्य का निरीक्षण किया।
Leave a Reply