[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : कठिन संघर्षों की बदौलत पड़रौना की पल्लवी गुप्ता लेखपाल से बिहार में पीसीएस अधिकारी बनी हैं। उनकी ट्रेनिंग 15 अगस्त के बाद पटना में शुरू होगी। इंदिरानगर वार्ड निवासी पूर्वांचल बैंक के सेवानिवृत प्रबंधक कन्हैया गुप्ता की बेटी पल्लवी ने केआईटी कानपुर से 2012 में कम्प्यूटर साइंस से बीटेक किया और दिल्ली पहुंचकर तैयारी में जुट गई। तैयारी के दौरान जुलाई 2016 में उसका चयन लेखपाल भर्ती में हुआ। दिसम्बर 2018 में उन्होंने बिहार पीसीएस में 483 वीं रैंक हासिल कर तहसीलदार पद हासिल किया है।
पिता के बीमार होने के बावजूद इंटरव्यू में हुई शामिल
पल्लवी के पिता कन्हैया गुप्ता 2018 में सेवानिवृत हुए। कुछ दिन बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई। बिहार पीसीएस के इंटरव्यू के दौरान उसके पिता की तबीयत ज्यादा खराब थी।
Leave a Reply