कुशीनगर : औरत के भेष में घर में घुसकर ग्राम प्रधान के भाई युवा नेता पर जबरन बलात्कार करने का आरोप 

[object Promise]
पडरौना, कुशीनगर | कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक 25 वर्षीय युवती के घर में चोर की तरह औरत के भेष में अपने चेहरे पर कपड़े डाल घुसे ग्राम प्रधान के भाई युवा नेता द्वारा रात को नित्य क्रिया कर वापस लौटी युवती के सोने के दौरान जबरन दुष्कर्म किए जाने वाला सनसनीखेज आरोप का मामला प्रकाश में आया है |
इस सिलसिले में युवती के द्वारा विरोध करने पर आरोपी शख्स ने पीड़ित युवती के घर वालों से मारपीट किया,शोर शराबा सुनकर अगल बगल से जुटे लोगों ने डायल हंड्रेड पुलिस को सूचना दी,इस दौरान पुलिस के आने के डर से आरोपी युवा नेता मौके से फरार हो गया है | हालांकि पीड़ित युवती के तहरीर के आधार पर संबंधित थाने में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है |
जानकारी के मुताबिक कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय युवती बीती रात अपने घर में रोज की भांति खाना खाने के बाद सो रही थी,बताया जाता है कि गांव के ही ग्राम प्रधान के बड़े भाई युवा नेता पहले से घात लगाए देर रात युवती द्वारा नित्य क्रिया करने के लिए घर से बाहर निकलने बाद, आरोपी शक्स युवती के घर में मुंह पर कपड़े डाल चोरी से औरत के भेष में युवती के घर में घुस कर युवती के बिस्तर के नीचे छिपे शक्स ने निवृत्त क्रिया कर लौटी युवती के पुनः दोबारा सोने सो जाने के दौरान आरोपी शख्स ने युवती के साथ जबरन उसके बिस्तर पर दुष्कर्म करने लगा, पीड़ित युवती के विरोध करने पर आरोपी शख्स ने युवती के परिजनों से मारपीट की है|
इस दौरान शोरगुल सुनकर अगल बगल से जुटे लोगों ने इसकी सूचना डायल हंड्रेड पुलिस को दी,पुलिस के डर के भय से मौके का फायदा उठाकर आनन फानन में आरोपी शख्स पीड़ित युवती के घर से फरार हो गया | इस बाबत पूछे जाने पर कुबेरस्थान थाने के थानेदार रामाशीष यादव ने बताया कि इस मामले में पीड़ित युवती के ओर से तहरीर मिली हैआरोपी शख्स के खिलाफ अभियोग दर्ज कर छानबीन की जा रही है |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *