[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के जटहां बाजार एसओ को क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में मंगलवार की देर रात नाराज ग्रामीणों ने घंटों बंधक बनाए रखा। सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने हल्का बल प्रयोग करते हुए एसओ को मुक्त कराया। इसको लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई का संकेत दे रही है।
कटाई भरपुरवा के लोगों ने मंगलवार की रात एक प्रेमी युगल को रंगे हाथ पकड़ा था। प्रेमी को बंधक बनाकर लोग हंगामा कर रहे थे कि सूचना पर हल्के के दरोगा व सिपाही पहुंच गए।
ग्रामीण युवक को न छोड़ते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसी दौरान पुलिस ने आक्रोशित होकर हंगामा कर रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग कर दिया और बिठाया गया प्रेमी मौका देखकर भाग निकला।
इसी बीच सूचना पाकर एसओ शाह मोहम्मद गांव पहुंच गए। एसओ के पहुंचते ही नाराज ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर एक कमरे में कैद कर दिया और घंटों वे बंधक बने रहे। एसओ के बंधक बनाए जाने की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और तब जाकर एसओ को मुक्त कराया जा सका।
Leave a Reply