कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर आंदोलन 31अगस्त तक स्थगित

कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर आंदोलन 31अगस्त तक स्थगित
पडरौना,कुशीनगर : कुशीनगर एयरपोर्ट बचाओ संघर्ष समिति ने अपना आंदोलन 31 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया है। कसया के लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति ने यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एयरपोर्ट संचालित कराने के आश्वासन  के बाद लिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि राजेश प्रताप राव ने समिति के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मजबूत चरणबद्ध आंदोलन की वजह से ही मुख्यमंत्री को जिले में आकर एयरपोर्ट चालू करने की घोषणा करनी पड़ी।
मुख्यमंत्री के आश्वासन पर पूर्ण विश्वास है। 31 अगस्त के पूर्व हर हाल में एयरपोर्ट के आवश्यक संसाधनों के लिए बजट जारी करते हुए सरकार उड़ान शुरू कराए। तब तक समिति का धरना स्थगित रहेगा। यदि इसके बाद भी उड़ान शुरू नहीं होता है तो 31 अगस्त के बाद पुनः रणनीति तय करते हुए एयरपोर्ट बचाओ संघर्ष समिति द्वारा चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। तब आर-पार का संघर्ष किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *