रिपोर्टर उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर। सिटी क्लब पडरौना के बैनर तले होने वाले कुशीनगर आइडल ग्रैंड फिनाले 2 प्रोग्राम की इंतजार की घड़ियां खत्म हो गईं। आज दिन रविवार को दोपहर बाद से होने वाले इस प्रोग्राम से पूरा पडरौना शहर मनोरंजन की रंग में रंग जाएगा। रविवार को पडरौना नगर के उदित नारायण में लगे कुशीनगर आइडल के मुख्य मंच से शुभारंभ होगा। इसी के साथ शुरू हो जाएगा नृत्य-गायन समेत कई तरह के मनोरंजन का दौर। कई स्कूलों के दर्जनों बच्चे एक साथ जहां अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगे, वहीं इस प्रोग्राम में शरीक होने वाले कलाकारों के द्वारा की जाने वाली प्रस्तुति को देखने के लिए पांच हजार से अधिक दर्शकों की बोल आने की तैयारी है ।
13 जनवरी दिन रविवार को पडरौना नगर के उदित नारायण के खेल मैदान में देर रात तक चलने वाले कुशीनगर आइडल मनोरंजन के नाम होगी। यहां बिग गंगा टीवी सारेगामापा लिटिल चैंप्स के रंग पुरवइया प्रोग्राम के गायक श्रेयांश मिश्रा इस प्रोग्राम में शरीक होकर अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगेे तो गायिका में राजनंदनी शर्मा भी अपनी आवाज का जादू चलाएंगी। जबकि इन सबके साथ महुआ टीवी चैनल के नहले पे दहला के उपविजेता रहे मास्टर बिकास भी अपनी प्रस्तुति देने आ रहे हैं ।
पांच हजार लोग उठा सकेंगे कुशीनगर आइडल प्रोग्राम का लुत्फ
एक साथ पांच हजार लोग कुशीनगर आईडल का लुत्फ उठा सकेंगे। दर्शकों को यहां बैठने के लिए 5000 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। महिलाओं के लिए अलग दीर्घा बनाई गई हैं। हालांकि कोतवाली पडरौना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का चाक -चौबंद इंतजाम किया है। कुशीनगर आइडल प्रोग्राम में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेगें। खास कर यहां आने वाले दर्शकों के वाहन की चोरी करने वाले चोरों पर पुलिस खास नजर रखेगी।
Leave a Reply