कुशीनगर : अलग,अलग जगहो  पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में पडरौना के रहने वाले एक की मौत,दुसरा घायल

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। जनपद के दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई। जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिसमें पडरौना सुभाष चौक निवासी शिव मोदनवाल की हालत गंभीर बताई जा रही है । उन्हें डाक्टरों ने केजीएमसी  हॉस्पिटल लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है।जबकि मृतक के परिजनों के विलाप से घर में कोहराम मचा हुआ है।
 घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार सुभाष चौक निवासी शिव मोदनवाल उम्र लगभग 25 वर्ष जो आपने बाइक से किसी जरूरी काम से कसया गए हुए थे घर वापस लौट रहे थे कि ज्यों ही पडरौना कोतवाली के सोहरौना गांव के समीप पहुंचे की विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने हालत को गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया, मोदनवाल को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने जांचोपरान्त प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति को नाजुक बताते हुए किंग हॉस्पिटल लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
दूसरी घटना पडरौना से खड्डा जाने वाले मार्ग पर हुई नेबुआनौरंगिया थाना क्षेत्र के नेबुआ रायगंज के तरफ से आ रही स्कार्पियो गाडी बिना नम्बर की थी और नौरंगिया के तरफ से जा रही ईट से लदी ट्रैक्टर ट्राली मे जोरदार टक्कर हो गया जिससे ट्रैक्टर दो टुकड़े हो गये तथा स्कार्पियो गाडी के चालक उत्कर्ष सिंह उम्र23बर्ष निवासी पड़रौना की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी । वहीं ट्रैक्टर चालक सहित एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली बिहार प्रान्त का तथा स्कार्पियो पडरौना का है। सूचना पाकर पहुंची मुकामी थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस  भेज दिया।मृतक परिजनों के चीत्कार से उसके घर में मातम छाया हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *