कुशीनगरः युगल प्रेमियों का आपत्ति जनक फोटो वायरल होने पर बवाल, कई घायल

[object Promise]
कुशीनगर।पडरौना कोतवाली के ग्राम रतनवा में आज सोमवार को प्रेमपंच का फोटो वायरल होने के बाद  युवक को पकड़कर एक पक्ष के लोगों ने जमकर धुनाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।इस दौरान इस घटना को सुन दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडा से लैस होकर आमने सामने हो गये और गाली गलौज के साथ एक दूसरे पर हमलावर हो गए और मारपीट शुरू हो गई ।इस प्प्रेम प्रसंग में वायरल होने को लेकर मारपीट की घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिल सकी थी।
घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी गुल्ली उम्र लगभग 20 वर्ष जो अपने मामा के घर रहता है। गांव के ही एक युवती का फोटो गांव के ही एक युवक के साथ उसके मोबाइल पर मिल गया था जिसे वह कई लोगों को शेयर करने की बावजूद दिखा रहा था फोटो वायरल की खबर मिलते ही परिजन गुल्ली के घर पहुंच उसे घसीटते हुए अपने घर लाए और जमकर उसकी धुनाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रेमिका के परिजनों द्वारा ऐसा करने के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर हमलावर हो गए ।इस दौरान जमकर मारपीट होने की भी खबर है जिसमें कई लोग चोटिल बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर पहुंची मुकामी थाने की पुलिस ने दोनों पक्ष से लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर अगली कार्यवाही में जुटी हुई है। इस संबंध में जब कोतवाल से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी नंबर स्विच ऑफ बता रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *