रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना /अमेठी।स्थानीय तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत अधेड़ की शौच के लिए गए गॉव के बाहर खेत में बने कुएं में गिरने से मौत हो गयी ।घर वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो कुएं में शव उतराता देख कोहराम मच गया ।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।स्थानीय तहसील में बतौर संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पलिया चंदा पुर गॉव निवासी राज करन यादव उम्र 59 वर्ष पुत्र भगौती प्रसाद प्रति दिन की तरह सुबह उठकर शौच के लिए गॉव के बाहर खेत की तरफ चले गए।

काफी देर तक उनके वापस न आने पर परिजनों ने खोज बीन शुरू की तो खोजबीन के दौरान राज करन यादव का शव खेत में ही बने कूएँ में उतराता देख परिजनों में कोहराम मच गया ।सूचना पर पहुंचे तहसीलदार घनश्याम भारतीय व मय हमराही कोतवाली प्रभारी अरविन्द शर्मा ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा भरते हुए जिला अस्पताल भेज दिया ।
Leave a Reply