[object Promise]
Reporter Ajit soni
प्रयागराज। 2019 में प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले को लेकर भारतीय रेलवे ने नई सुविधा देने जा रही है । अब रेलयात्री 15 दिन पहले अपना अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं ।
प्रयागराज और उसके आसपास के स्टेशनों से यह सुविधा दी गई है। भीड़ से बचने के लिये रेलवे ने यह सुविधा दी है। रेलयात्री रेलवे के अधिकृत एप यूटीएस से या टिकट काउंटर से अपना टिकट बुक कर सकते हैं ।
इन
स्टेशनों से मिलेगी सुविधा:
स्टेशनों से मिलेगी सुविधा:
प्रयागराज जंक्शन
प्रयागराज सिटी
नैनी
सूबेदारगंज
प्रयाग
प्रयाग घाट
दारागंज
झूसी
फाफामऊ
प्रयागराज छिवकी
विंध्याचल
इन टिकटों के साथ सभी रेलयात्रियों को मेला सरचार्ज भी देना होगा, लेकिन रेलयात्रियों के लिये परेशानी यह है कि अगर वह किसी वजह से यात्रा रद्द करते हैं तो उन्हें टिकट वापसी की रकम नहीं मिलेगी।
Leave a Reply