प्रयागराज। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा हाल ही में प्रयागराज कुंभ मेले में पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने एक महत्वपूर्ण और अनोखा मैसेज दिया।दरअसल, इस वीडियो में प्रीति गाय की डमी से पूछती हैं कि आप क्या खाते हो. तो तभी गाय की डमी से प्लास्टिक का थैला गिरता है. प्रीति फिर ये देककर कहती हैं, ‘हां…गाय यही खाती है. गंगा में लोग बहुत प्लास्टिक फेंकते हैं, हमें इसे रोकना जरूरी है।
प्रीति ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई. प्रयागराज कुंभ मेरे में मेरा आखिरी दिन. ..आशा है कि इससे लोग गंगा सफाई अभियान की तरफ ध्यान देंगे.’।
प्रीति की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ रिलीज हुई थी. हालांकि फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. इस फिल्म में प्रीति के साथ सनी देओल और अमीषा पटेल भी लीड रोल में थे।
Leave a Reply