किसानों को आर्थिक सहायक दे रही है, प्रदेश की मुख्यमंत्री कल्याणकारी योजनाएं

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। किसान जब कृषि सम्बंधी कार्य करता है तो सम्भव है कि उसकी किसी आकस्मिक घटना/दुर्घटना से मृत्यु, अपंग आदि हो सकता है। किसान कड़ी मेहनत कर जब फसल तैयार करता है और फसल पककर खेत में खड़ी हो या खलिहान में लायें तो यदि किसी दुर्घटनावश अग्निकांड हो जाय तो किसान का परिवार सड़क पर आ जाता है। किसानों की इन दुर्घटनाओं पर उसके परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कल्याणकारी योजनायें संचालित की है। राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा संचालित इन योजनाओं से मण्डी समितियों के माध्यम से हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *