किसानों के बकाए गन्ने मुल्य का भुगतान जल्द नहीं हुआ तो आन्दोलन तय : मनोज

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में नगर के सुभाष चौक स्थित डाक बगला में आयोजित रही बैठक के दौरान संगठन के नगर उपाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी मनोज मोदनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों ने किसानों को झूठा आश्वासन देकर छलने का काम किया है। वर्तमान समय में कुशीनगर जनपद के चीनी मिलों पर किसानों के खून पसीने की कमाई गन्ने की फसल का करोड़ों रुपया बकाया पड़ा हुआ है, लेकिन सरकार द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है । साथ उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द नहीं किया गया तो किसानों के हीत को देखते हुये जिला गन्ना अधिकारी व चीनी मिल मालिकों का पुतला फूंक आंदोलन का बिगुल बजाने का काम किया जाएगा ।
इस सिलसिले में आयोजित रही बैठक श्री मोदनवाल ने कहा कि जब चुनाव का समय आता है पार्टी के वरिष्ठ नेता अपने चुनावी जुमले में किसानों को सारी समस्याओं से निराकरण कराने का भरोसा दिलाकर वोट को तो अर्जित कर लेते हैं लेकिन जब उनकी सरकारी बन जाती है तो किसानों की समस्याओं से उन्हें कुछ लेना देना नहीं रहता है। वर्तमान समय में कप्तानगंज सहित अन्य चीनी मिल पर किसानों का गन्ना भुगतान मूल्य करोड़ों रुपए बकाया होने के वावजूद भाजपा की तानाशाह सरकारों द्वारा कोई ध्यान किसानों की तरफ नहीं दिया जा रहा है।
श्री मोदनवाल ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार ने तो चीनी मिलों को सख्त हिदायत दे रखी है कि किसानों का भुगतान तय सीमा में मिल मालिकों द्वारा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ FIR दर्ज किया जाएगा लेकिन प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश सिर्फ हवा हवाई साबित हो रहा है। श्री मोदनवाल ने आगे कहा है कि अगर किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान और जल्द पहल नहीं किया गया तो आन्दोलन करने को विवश होना पड़ेगा। बैठक का संचालन एडवोकेट निर्मल शाहा ने किया इस मौके पर राजेश्वर पाठक सतीश पटेल फुलेना यादव विनोद शर्मा बीरबल चौधरी जगन्नाथ प्रसाद सतीश राय आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *