किसानों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता पर करें अधिकारी-जिलाधिकारी।

किसानों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता पर करें अधिकारी-जिलाधिकारी।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।।शासन के मंशानुरूप जिलाधिकारी सी0 इन्दूमती की अध्यक्षता में माह के तीसरे बुद्धवार को विकास भवन सभाकक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं को सुना गया और उसके निस्तारण का निर्देश सम्बिंन्धत अधिकारियों को दिये गये साथ ही साथ शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी किसानों को दी गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं उसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि मैं भी किसान परिवार से हूं और किसानों की समस्याओं को अच्छी तरीके से समझती हूं। उन्होंने किसानों के लिये खाद, बीज, सिंचाई, विद्युतापूर्ति आदि पर विशेष ध्यान दिये जाने की बात कही। डीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, किसान दुर्घटना बीमा योजना, पशु पालन सहित विभिन्न योजनाओं से किसानों को लाभ तथा चीनी मिल समस्याओं के निराकरण कराये जाने की बात कही।
मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि किसान की जो बेसिक समस्या है उसका निदान कराया जायेगा तथा किसानों के सिंचाई के लिये नहर व नलकूप के समस्याओं का निदान सम्बन्धित अधिकारियों से कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिये शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के अभिलेखों को तैयार करने के लिये यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी पैसे की मांग करता है, तो उन्हें सीधे उनके मोबाइल नम्बर पर अवगत करायें।

किसानों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता पर करें अधिकारी-जिलाधिकारी।

किसान दिवस में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक सी0के0 त्रिपाठी द्वारा किसानों को खेती के बारे में अवगत कराया गया। इस मौके पर किसानों द्वारा उठायी गयी समस्याओं को सुना गया और उसके निस्तारण हेतु सीडीओ द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। उप कृषि निदेशक, शैलेन्द्र शाही द्वारा केन्द्र/प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिये चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की समस्याओं का निदान सम्बन्धित अधिकारियों से कराया जायेगा।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, यादुवेन्द्र यादव, डिप्टी आरएमओ, विनीता मिश्रा, एआर को-ऑपरेटिव, ए0पी0 सिंह, जिला कृषि अधिकारी, विनय वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी, किसान उदय नारायन सिंह, सुधीर सिंह, शिवपाल सिंह, भोला सिंह व किसान यूनियन के पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *