किशोरी की सिर कुचल कर की गई नृशंस हत्या

किशोरी की सिर कुचल कर की गई नृशंस हत्या

रिपोर्ट देवकीनंद कटियार

सफीपुर उन्नाव। रिश्तों को शर्मशार करने वाला एक और मामला सफीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवगांव का माजरा नया खेड़ा से प्रकाश में आया है जिसमे हुई बीती रात वारदात में नाबालिक 11 वर्षीय किशोरी के साथ उसके चचेरे भाई ने किया रेप और बाद में कर दी हत्या। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो वहाँ लोगो का मजमा लगने लगा। वही ग्रामीणों ने आनन फानन पुलिस की सूचना दी। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह जब इस घटना की जानकारी मिलते ही सफीपुर पहुचे आईजी एसके भगत ने घटना की जानकारी कर जांच पड़ताल शुरू की। मामला बीती रात सफीपुर कोतवाली का है।

जहाँ नया खेड़ा निवासी नीरज पासी रात में घर मे सो रहा था। उसके साथ ही उसकी नाबालिक ग्यारह वर्षीय किशोरी संगीता भी सो रही थी। तभी रात में उसके चचेरे भाई रामबाबू पुत्र रमेश पासी ने किशोरी को कुछ दूरी पर स्थित बाग में उठा ले गया। जहाँ उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसके हत्या कर दी। सुबह किशोरी की बाग में मृत पड़े होने की खबर मालूम होते ही हड़कम्प मच गया। किशोरी के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सुबह पुत्री को अपने पास न देख परिजन उसको ढूंढने लगे। तभी जानकारी मिली कि किशोरी अर्धनग्न हालत में बाग में मरी पड़ी है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहुँच कर देखा तो सलवार से उसका मुंह बंधा हुआ था और उसका सर कुचला हुआ था, दी गई तहरीर में मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि रामबाबू ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर उसको मार डाला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन गृह पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। उक्त घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया आनन-फानन पुलिस हरकत में आ गई। वहीं शुक्रवार को सुबह पुलिस महानिदेशक लखनऊ परिक्षेत्र व पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ सफीपुर पहुंचे। जहां घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद सफीपुर में पैदल गश्त किया। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है। आरोपी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, वहीं पुलिस महानिरीक्षक ने कहा बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *