कार्यों में पारदर्शिता हेतु करें डिजीटल सिग्नेचर से पेमेन्ट-मुख्य विकास अधिकारी

[object Promise]

ग्राम पंचायतों में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होगी

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर। मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एक कार्याशाला का आयोजन किया गया, जिसमें खण्ड विकास अधिकारी, ए0डी0ओ0 पंचायत, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि ने भाग लिया।
कार्याशाला को सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास में ग्राम प्रधानों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से ग्रामों में कराये जाने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों को ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कराने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम प्रधान किसी भी स्तर पर अपने कार्य अथवा भुगतान के लिये रिश्वत न दें। यदि कहीं उन्हें कोई समस्या आती है, तो वह सीधे मिलकर उनसे शिकायत कर सकते हैं, उनकी समस्या का तत्काल समाधान किया जायेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *