रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना।भाजपा सरकार की आर्थिक लूट के खिलाफ सड़क पर उतरिये कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कार्यक्रम के दूसरे दिवस कांग्रेसियो ने मंगलम डिग्री कालेज व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्रा छात्रों को भाजपा के झूठा विकास और बेरोजगारी बढ़ती मंदी को लेकर पम्प लेट दिया गया। भाजपा सरकार देश को गुमराह कर रही है।2.करोड नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन इसका उल्टा किया।2.करोड नौकरी छीन ली देश का युवा बेरोजगार हैं। किसान परेशान हैं। लेकिन भाजपा बातो से गुमराह कर रही है

कांग्रेसियो ने कालेज व अस्पताल जाकर के छात्र छात्राओं व भाजपा के कार नामो को जनता के बीच रखा। कांग्रेसियो ने कहां किसानों को परेशान किया जा रहा है। युवाओं के लिए नौकरी की बात गरीबों की बात कभी नहीं करती है। देश में एक तानाशाही राज चल रहा है। लेकिन हम सब ऐसा नहीं होने देंगे। किसानों की आवाज बनेंगे। युवाओं को उनका हक दिला के रहेंगे।पर्चा बाटने में कुलवंत सिंह,हनुमन्त विश्वकर्मा,राजू ओझा, जयबहादुर यादव,धर्मेद्र त्रिपाठी, पंकज मिश्र,विकास यादव,सुशील मिश्रा आदि रहे।
Leave a Reply