कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस पुन: सत्‍ता में वापसी करेगी जिलाध्यक्ष… अभिषेक राणा

कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस पुन: सत्‍ता में वापसी करेगी जिलाध्यक्ष… अभिषेक राणा

बल्दीराय(सुल्तानपुर)।। कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस पुन: सत्‍ता में वापसी करेगी यह बातें नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक राणा ने स्वागत समारोह में कही।
नवनियुक्‍त जिलाध्‍यक्ष का गुरुवार को ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह बबलू के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्वागत समारोह का आयोजन पारा बाज़ार में किया।उपस्थिति सभी कांग्रेसियो ने जिलाध्यक्ष का फूल माल्यार्पण से उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं के बल पर कांग्रेस पुन: सत्‍ता में वापसी करेगी जिलाध्यक्ष… अभिषेक राणाकार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौपी है उस पर खरा उतरूंगा ।
कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ लग जाएं। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं उन्हीं के भरोसे पार्टी 2022 के विधान सभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की जन विरोधी नीतियों का मुखर विरोध करें और कांग्रेस की नीतियों को जन जन पहुंचाने के लिए आम जन से जुड़ें।सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ़ विरोध करे।
उन्होंने जाते जाते सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा आप लोगों का उत्साह व प्यार देख मुझे पूरा विश्वास है कि जनपद में कांग्रेस क्षमता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।
स्वागत समारोह में बबलू सिंह ने कहा कि युवा अध्यक्ष अभिषेक राणा के नेतृत्व में जनपद में कांग्रेस पार्टी पुनः अपनी मजबूत पहचान बनाएगी।इस मौके पर मोहित गुप्ता,मो सैफ,मो अकबर,रामचंद्र गुप्ता, मो जमा खा, काली सहाय सिंह,आलोक श्रीवास्तव, हौसिला पाण्डेय,विकास राज सुल्तानपुरी,जितेंद्र सिंह,हौसिला भीम,राजकुमार गौतम,जालपा,गोलू, दयाशंकर यादव,राजकरन,मिट्ठूलाल मौर्या, आशु श्रीवास्तव,आदि रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *