कामबंद, कलमबंद हड़ताल के दूसरे दिन आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने दिखाया दम

सुल्तानपुर/महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ द्वारा कामबंद-कलमबंद हड़ताल के दूसरे दिन आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने दिखाया दम।दो दिवसीय हड़ताल हड़ताल का आह्वान श्रमिक संगठन सीटू, एटक,एनटक द्वारा बुलाया गया था।जिसका महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने समर्थन किया है।सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव ने किया।धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार बनने से पहले अपने घोषणापत्र में वादा किया गया था कि सरकार बनने के 3 माह के भीतर ही आंगनबाड़ियों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा।
किन्तु सरकार बने ढाई साल हो गए उन्हें अपने घोषणापत्र की बातें याद नहीं रही।यदि शीघ्र ही हमारा मानदेय न बढ़ा तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।महामंत्री कनकलता त्रिपाठी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा मानदेय रुपये 18 हजार मासिक होना चाहिए।धरने में जिला प्रभारी सर्वेश कुमारी,मीडिया प्रभारी रीता मिश्रा,केशरी सिंह,नगर अध्यक्ष विनीत तिवारी,गीता सिंह,मंजू मिश्रा,अर्चना मिश्र,मीना,मल्टी यादव,गायत्री विश्वकर्मा,विनय कुमारी,इंदुबाला सिंह एवम बबिता सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी,कर्मचारी मौजूद रहे।धरने के बाद सभी आंगनबाड़ी,कर्मचारी जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय जाकर अपनी मांगों के समर्थन में 7 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को सम्बोधित सौंपा।
मुख्य मांगों में मानदेय बृद्धि,कार्यकर्त्रियों को 18 हजार रुपये व सहायिकाओं को 9 हजार रुपये मासिक मानदेय,राज्य कर्मचारियों का दर्जा,न्यूनतम वेतन का लाभ,हाट कुक योजना की धनराशि मातृसमिति के खाते में सीधे भेजी जाय,ई पी एफ़ ओ 1हजार की जगह 6 हजार किया जाय।केंद्रीय कर्मचारियों की भांति राज्यकर्मचारियों के वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाय।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *