कानपुर में 11 पुलिसकर्मी Corona पॉजिटिव, अब तक 24 संक्रमित

[object Promise]

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। शनिवार को 11 पुलिसकर्मियों समेत 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए गए सभी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में रहते हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रात में जारी दो मेडिकल रिपोर्ट में 10 पुलिसकर्मी और पुलिस लाइन में तैनात एक इंस्पेक्टर की पत्नी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें कमांड ऑफिस में तैनात एलआईयू की महिला इंस्पेक्टर, डीआईजी पीआरओ के साथ ही गोपनीय कार्यालय और कोरोना सेल में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।

शुक्रवार रात तक जिले में 13 पुलिसकर्मी संक्रमित थे, लेकिन शनिवार को यह संख्या 24 हो गई. रायपुरवा थाने में तैनात एक ट्रैफिक पुलिस का सिपाही और संक्रमित सिपाही की तीन साल की बेटी भी शामिल है। इन दोनों की रिपोर्ट दोपहर में जारी हुई थी।

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में शनिवार को 159 नए लोगों को COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है। कुल मामलों की संख्या अब 2487 हो गई है। कुल मामलों में से 698 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 43 लोग संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *