कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया जीत की बधाई

फतेहपुर । धाता कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष रंजना प्रदेश की राजधानी से अपने गांव जा रही प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना का कार्यकर्ताओं ने धाता बाईपास में रोककर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए मिशन 2019 में तेजी लाने का आह्वान किया।

शुक्रवार सुबह प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ से बांदा निकल रहीं थी। कार्यकर्ताओं की इसकी जानकारी मिली तो धाता बाईपास में कई कार्यकर्ता पहुंच गए। कार रोककर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। कुशलता पूछने के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 में तेजी से जुटने का आह्वान किया। उन्होने कहा कि विरोधियों की बातों पर गौर किए बगैर अपने मिशन में लगे रहें। कार्यकर्ताओं ने भी पूरे जोश और खरोश के साथ उपाध्यक्षा को आश्वस्त किया की 2019 को हम पूरी तरह सफल बनाएंगे महामंत्री दीनबंधु सिंह पटेल, मनोज द्विवेदी, मनोज सिंह, मानिकचंद्र केसरवानी, गुड्डू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष उत्कर्ष दिवाकर सिंह आदि लोग रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *