कांग्रेस के कद्दावर नेता कुंवर आरपीएन सिंह के समर्थन में जुट रहे बुजुर्ग और नौजवान

[object Promise]

रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर। लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे घट रही है।वैसे-वैसे प्रत्याशियों के प्रति समर्थकों के साथ-साथ नौजवान युवाओं का साथ खुलकर मिलने लगा है।यह पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह के गृह जनपद कुशीनगर के सदर मुख्यालय पडरौना नगर में स्थित पडरौना के राज दरबार में दिखाई दिया।पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री आरपीएन सिंह के आगमन के दूसरे दिन उनके दरबार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।जिसमें खास तौर से नौजवान युवा,खिलाड़ी और छात्र संगठन का तांता लगा हुआ है।उत्साही युवाओं ने कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह को कुशीनगर से पार्टी प्रत्याशी बनाये जाने की खुशी मना रहे हैं।वही उनके दरबार मे समर्थकों और बुजुर्गों द्वारा बधाई देने का तारतम्य शुबह से शुरू होकर देर शाम तक चल रहा है।
आरपीएन सिंह ने कुशीनगर की जनता के प्रति जताया आभार
कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार युवा दिलों के धड़कन कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह ने बधाई देने वालो से अपना जोरदार समर्थन मांग रहे है और सबसे अपील भी कर रहे है।इस दरम्यान सिंह ने कहा कि अबकी बार जनता का आशीर्वाद मिला तो मेरे कार्यकाल में कुशीनगर का जितना विकास हुआ है।उससे चौगुना विकास कर करके दिखाऊंगा।इस संबोधन को सुनकर कर लोग जोरदार करतल ध्वनियों से स्वागत और अभिनंन्दन कर रहे है।वही जोरदार मिल रहे समर्थन को पाकर आरपीएन सिंह समर्थकों के प्रति अपना प्यार और आभार जता रहे है।
आरपीएन सिंह के समर्थन में खड़े हुए युवा
अखिलेश,राजू पटेल,प्रदीप यादव, संजय प्रसाद राजन पासवान,दीपू चौहान, मान सिंह,सौदागर अंसारी,अखिलेश वर्मा,चिंटू सिंह सहित दर्जनों युवा वर्ग शामिल रहे।वही गांव से लेकर बाज़ारो के व्यापारी भी समर्थन देने पहुच रहे रहे है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *