कांग्रेसी नेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से सांसद स्मृति ईरानी और मंत्री सुरेश पासी से सिनेटाइजर,मास्क और थर्मल डिवाइस भिजवाने की मांग

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।जनप्रतिनिधियों की लेटलतीफी से कोरोना वायरस महामारी अब राजनीतिक रूप लेता जा रहा है। कांग्रेस के एक ब्लाक अध्यक्ष ने ट्वीट करके केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और योगी सरकार के मंत्री सुरेश पासी से कम से कम सिनेटाइजर व मास्क और थर्मल डिवाइस भिजवाने की मांग किया है।उल्लेखनीय है कि सोमवार को अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जन्मदिन था। इस मौके पर कांग्रेस के बल्दीराय ब्लाक के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने ट्वीट कर स्मृति ईरानी को जन्मदिवस की शुभकामना दी। इसके बाद उनसे और अपनी विधानसभा जगदीशपुर के विधायक व राज्य मंत्री सुरेश पासी से पूछा कि जानना चाहता हूं कि कोरोना के प्रकोप से अमेठीवासियों को बचाने के लिए अपने क्या अतिरिक्त प्रयास किये हैं?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *