कांग्रेसियो ने सेवादल नेता संजय गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई इंदिरा गांधी की 35 वी पुण्यतिथि

कांग्रेसियो ने सेवादल नेता संजय गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई इंदिरा गांधी की 35 वी पुण्यतिथि

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना(अमेठी)।पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर लोकसभा क्षेत्र के निजामुददीनपुर चौराहे पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवादल के वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता ने की। इस दौरान वहां उपस्थित कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनकी यादों को आपस में साझा किया।
कांग्रेसी नेता संजय गुप्ता इंदिरा गांधी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि इंदिरा जी की राजनीतिक दृढ़ता, सफल गृह और विदेश नीति का ही नतीजा है कि आज भारत विश्व के अग्रणी पंक्तियों में शुमार है।

कांग्रेसियो ने सेवादल नेता संजय गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई इंदिरा गांधी की 35 वी पुण्यतिथि

श्री गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह एक साहसी नेता थीं। हमें उनके दिखाए रास्तों पर चलना होगा। जो सपने उन्होंने भारत देश के लिए संजोए हैं, कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेगी।
बैठक में प्रथम गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश के प्रति किए गए कार्यों को भी याद किया गया।
इस मौके पर यूथ विधानसभा अध्यक्ष जयबहादुर यादव, राजू ओझा,मोहित गुप्ता,नवनीत शर्मा,सुरेश यादव, नौशाद अहमद,नरेंद्र यादव,दिलीप साहू,रोहित गुप्ता,विनय कुमार,रामसरन आदि रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *