[object Promise]
अमेठी l जिला कांग्रेस कमेंटी द्वारा नोटबंदी की दूसरी बरसी पर आज अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज केन्द्रीय जनसंपर्क कार्यालय पर एकत्रित होकर शहर के कस्बे में घूमकर स्थित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किये गये नोटबंदी को विफल बताते हुए भाजपा सरकार से पूछा केेे नोटबंदी के चलते देश को कितना अर्थिक नुकसान हुआ?
कितने लोगों ने रोजगार गंवाया? कितना काला धन आया? नोटबंदी से अबतक कितना जाली नोट पकाड़ाया? मोदीजी देश को जवाब दो।धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने नोटबन्दी के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नोटबन्दी के कारण छोटे-मझोले उद्योग-धंधे, छोटे व्यापारियों एंव कितने ही लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दी और सैकड़ो लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। आज भी लोग इस त्रासदी से ऊबर नही पाएँ हैं।
नोटबंदी इस देश का सबसे बड़ा घोटाला है।कॉंग्रेस के कद्दावर नेता अल्लू मिया ने कहा कि,चोर चौकीदार साहब ने कहा था -नोटबंदी से आतंकियों और जमाखोरों की कमर टूट जाएगी उनका तो कुछ नहीं हुआ पर अर्थव्यवस्था और आम आदमी की कमर जरूर टूट गई। सभी कांग्रेस
नेताओं ने डीएम आवास के समीप (बस स्टॉप) नरेन्द्र मोदी सरकार के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन बरिष्ठ नेता नरसिंह बहादुर द्वारा किया गया।
इस मौके पर,राधेश्याम पूर्व विधायक,बरिष्ठ नेता अल्लू मिया,राजनरायन यादव,सेवादल जिला संगठन मंत्री संजय गुप्ता,कृपाशंकर सिंह,हनुमंत ,धर्मेन्द्र शुक्ला,सोनू प्रधान,शिवबजरंग सिंह,दिग्विजय सिंह,यादवेंद्र तिवारी, अशोक दुवे,महबूब खाँ बुग्गी, अशोक दुबे,अल्लू मियां,बैजनाथ तिवारी,राजवाड़ी प्रसाद,प्रदीप सिंघल,डॉ अरविंद चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र शुक्ला, शेषनाथ सिंह चुन्नू,करन बाजपेई, मिश्र,मास्टर सुल्तान,सेवादल मुख्य संगठक वीरेंद्र मिश्र, आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply