रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।।उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूत्रों की माने तो 28 तारीख को अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ सकते हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री के आगामी तीन मार्च को प्रस्तावित अमेठी दौरे को लेकर कौहार मे चल रही तैयारियों की समीक्षा करने आ सकते हैं मुख्यमंत्री आदित्य नाथ आयुध निर्माण परियोजना व सम्राट मैदान का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। भाजपा सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री सुबह आयुध निर्माण परियोजना पहुंचेंगे। जहां वे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे सम्राट साइकिल मैदान पहुंचेंगे। यहां पर प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
मुख्यमंत्री यहां तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद गौरीगंज के गुरुकुल ज्ञान एकेडमी स्कूल या पार्टी कार्यालय पर वे भाजपा पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के आगमन के लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री तैयारियों को लेकर संगठन स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। यहां से वे कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकारी अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आगामी 28 तारीख को संभावित है। वे यहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
Leave a Reply