कलेक्ट्रेट में स्थापित/संचालित कन्ट्रोल रूम एवं सी-बिजिल एप 24 घण्टे क्रियाशील।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के लिये कलेक्ट्रेट में कन्ट्रोल रूम स्थापित/संचालित है, जिसका दूरभाष नं0- 05362-220441/220704/220705 है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन से सम्बन्धित शिकायतों को दर्ज कर सम्बन्धित अधिकारियों को उसके निस्तारण हेतु भेजे जाने के लिये 24 घण्टे क्रियाशील है। कन्ट्रोल रूम में जन शिकायतों को सुनने के लिये तीन शिफ्टों में अधिकारियों/कर्मचारियों को तैनात किया गया।

अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/नोडल अधिकारी, सी-बिजिल एप उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपलब्ध कराये गये सी-बिजिल एप की निगरानी एवं एथोचित कार्यवाही किये जाने के लिये 18 मार्च आदेश में संशोधन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कन्ट्रोल रूम में 08 कार्मिकों की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रातः 06 बजे से 12 बजे तक, अनिल सरोज, अहलमद न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी सदर व अनुराग श्रीवास्तव, चकबन्दी लेखपाल की ड्यूटी लगायी गयी है, जबकि 12 से सायं 06 बजे तक अभिनाश वर्मा कनिष्ठ सहायक सम्बद्ध डीएलआरसी व राहुल साहू चकबन्दी लेखपाल एवं सायं 06 बजे से रात्रि 12 बजे तक मो0 खालिद अंसारी, डाटा एन्ट्री आपरेटर, कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी दूबेपुर व पंकज वर्मा चकबन्दी लेखपाल की ड्यूटी लगायी गयी है।
उन्होंने बताया कि रात्रि 12 बजे प्रातः 06 बजे तक, वीरेन्द्र यादव, कनिष्ठ सहायक कलेक्ट्रेट व सुधीर सिंह, डाटा एन्ट्री आपरेटर कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी जयसिंहपुर को सी-बिजिल एप की निगरानी एवं एथोचित कार्यवाही हेतु ड्यूटी लगायी गयी है। सुजीत कुमार यादव वरिष्ठ सहायक कलेक्ट्रेट को डीएम ने निर्देशित किया है कि उपरोक्त कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *