कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की डीएम ने की बैठक,राजस्व वसूली में शिथिलता बरतने वालों पर होगी कार्यवाही…..डीएम

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में देर शाम कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली में कई विभागों की स्थिति ठीक नहीं है और उनकी क्रमिक उपलब्धि भी गत माह की मासिक वसूली के सापेक्ष पीछे हैं। उन्होंने कहा कि इस माह विशेष प्रयास कर वसूली में सुधार लाए। डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम अपनी तहसील के प्रत्येक मद में 10 सबसे बड़े बकायेदारों के नाम चिन्हित कर उसे सार्वजनिक कर वसूली के लिए दबाव बनाएं। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी प्रकार की शिथिलता व उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी कार्यालय छोड़ कर बाहर निकले व राजस्व कर वसूली में प्रगति व सुधार लाएं। जिलाधिकारी ने नगर निकायों में लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर नगर पंचायत अमेठी के अधिशासी अधिकारी को चेतावनी देते हुए प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पंचायत अमेठी में कान्हा उपवन हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश तहसीलदार अमेठी को दिया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि वसूली की आरसी जारी होने के बाद यदि ओटीएस होता है तो उसकी सूचना राजस्व विभाग को दें। उन्होंने कहा कि इस सबके साथ सभी विभाग अपने कार्यों के साथ ऑडिट संबंधी कार्य पूरी दक्षता के साथ निर्वाहन व निपटारा करें, जिससे कम से कम ऑडिट आपत्तियां हों। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार, एआरटीओ एलबी सिंह, आबकारी अधिकारी आरके वर्मा, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *